फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 who is chandana bauri pm modi gave challenge to mamata banerjee

बंगाल: न पैसा, न गाड़ी, कौन हैं चंदना बाउरी, पीएम मोदी ने जिनके नाम से दीदी को दी चुनौती

Mon, 22 Mar 2021 02:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Mon, 22 Mar 2021 02:49 PM IST
सार

  • चंदना के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये हैं। संपत्ति के नाम पर चंदना के पास तीन गाय, तीन बकरी, एक झोपड़ी और बैंक में जमा नकद मिलाकर कुल 31,985 रुपये हैं।

विज्ञापन
west bengal election 2021 who is chandana bauri pm modi gave challenge to mamata banerjee
भाजपा प्रत्याशी चंदना बाउरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने से पहले प्रचार काफी तेज हो चुका है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं और लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं। ...लेकिन इस चकाचौंध के बीच एक महिला प्रत्याशी ऐसी भी हैं, जो बिना पैसे और गाड़ी के प्रचार में जुटी हुई हैं और उनका नाम लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती भी दी है। कौन हैं यह प्रत्याशी और कहां से ठोक रही हैं ताल, जानते-समझते हैं इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

क्या कहा पीएम मोदी ने?

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (21 मार्च) को पश्चिम बंगाल के बांगुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बांकुरा की सालतोरा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंदना बाउरी का नाम लिया और ममता बनर्जी को चुनौती दी। पीएम मोदी ने कहा कि चंदना बाउरी बंगाल की महिलाओं की आंकाक्षा की तस्वीर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं चंदना बाउरी?

बता दें कि भाजपा ने बांकुरा जिले की सालतोरा विधानसभा सीट से चंदना बाउरी को उम्मीदवार बनाया है। चंदना बेहद की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदना बाउरी पश्चिम बंगाल के सबसे गरीब उम्मीदवारों में से एक हैं।

विज्ञापन

ऐसे प्रचार कर रहीं चंदना

जानकारी के मुताबिक, चंदना बाउरी के पास प्रचार के लिए न तो पैसे हैं और न ही कोई गाड़ी। इसके अलावा उनके साथ समर्थकों का हुजूम भी नहीं है। माना जा रहा है कि भाजपा ने उन्हें टिकट देकर इलाके के महिला वोटों को अपने पाले में खींचने की कोशिश की है। 

इन मुद्दों को उठा रहीं चंदना

बता दें कि चंदना अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जा रही हैं और भाजपा की खूबियां गिनाते हुए टीएमसी पर हमला बोल रही हैं। वह गंगाजलघाटी के केलाई गांव स्थित अपने घर से रोजाना सुबह आठ बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलती हैं। वह लोगों से महिला संबंधी अपराधों, गरीबी, शिक्षा और पीने के पानी जैसे मुद्दों पर वोट मांग रही हैं।

मजदूरी करते हैं चंदना के पति

बताया जा रहा है कि चंदना बाउरी के पति सरबन मजदूरी करते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। पति और पत्नी दोनों मनरेगा में पंजीकृत मजदूर हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। चंदना पिछले सात-आठ साल से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। टीएमसी ने चंदना के खिलाफ संतोष मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है।

इतनी है चंदना की संपत्ति

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र में चंदना के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये हैं। संपत्ति के नाम पर चंदना के पास तीन गाय, तीन बकरी, एक झोपड़ी और बैंक में जमा नकद मिलाकर कुल 31,985 रुपये हैं। चंदना के घर में शौचालय भी नहीं है। पार्टी के प्रति वह इतनी ज्यादा समर्पित हैं कि प्रचार के लिए रोजाना कमल के प्रिंट वाली भगवा रंग की साड़ी पहनकर निकलती हैं।

आठ चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव कराने का एलान किया है। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा, जबकि अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed