फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election 2021 mamata banerjee public rally in east midnapore says we do not want to see modi face

बंगाल: पूर्वी मिदिनापुर में ममता की ललकार, कहा- हम नहीं देखना चाहते मोदी का चेहरा

Fri, 19 Mar 2021 02:14 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिदिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिदिनापुर Published by: कुमार संभव Updated Fri, 19 Mar 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
West Bengal election 2021 mamata banerjee public rally in east midnapore says we do not want to see modi face
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज (19 मार्च) पूर्वी मिदिनापुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही, भाजपा में शामिल हो चुके टीएमसी के पूर्व नेताओं को टिकट मिलने का मुद्दा भी उठाया। 

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कही यह बात

ममता बनर्जी ने चुनावी रैली के दौरान कहा कि हम भाजपा नहीं चाहते हैं, इसलिए हम भाजपा को बंगाल से अलविदा कह देंगे। हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं। हम दंगाई, लुटेरे, दुर्योधन, दुशासन और मीर जाफर भी नहीं चाहते हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व टीएमसी नेताओं के टिकट पर उठाया सवाल

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने टीएमसी से बगावत करने वालों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिए। पार्टी के पुराने नेता घर में बैठकर आंसू बहा रहे हैं। इस दौरान दीदी ने अपनी चोट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले मेरे विरोधियों ने मेरे सिर में चोट मारी और अब मेरा पैर घायल कर दिया, लेकिन मैं भी योद्धा हूं।

विज्ञापन

टीएमसी छोड़ने वालों को कहा गद्दार

ममता बनर्जी ने टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं को 'गद्दार' करार देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ दी, लेकिन इन दल-बदलुओं ने भाजपा के पुराने नेताओं को नाराज कर दिया, क्योंकि भगवा पार्टी ने अपने वफादारों के ऊपर दलबदलू नेताओं को तरजीह देते हुए उन्हें मैदान में उतारने का फैसला किया। पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर 'दंगा, लूट और हत्या की राजनीति' करने का आरोप लगाया। 

भाजपा को बताया छुरा घोंपने वाली पार्टी

'बंगाली गौरव' को अपना प्रमुख चुनावी हथियार बनाने वाली टीएमसी ने भाजपा को 'बाहरी लोगों की पार्टी' करार दिया। ममता बनर्जी ने भगवा पार्टी को 'सामने हरि-हरि और पीछे से छुरा घोंपने' के नारे वाली पार्टी बताया। साथ ही, दावा किया कि पान पराग चबाकर और माथे पर तिलक लगाकर भाजपा लोगों पर हमला करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed