{"_id":"604b6c671538ea716a6434a9","slug":"west-bengal-election-2021-mamata-banerjee-discharged-from-sskm-hospital-after-two-days-nandigram-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: ममता को अस्पताल से छुट्टी मिली, दो दिन पहले नंदीग्राम में हुआ था हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: ममता को अस्पताल से छुट्टी मिली, दो दिन पहले नंदीग्राम में हुआ था हमला
Fri, 12 Mar 2021 07:38 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से घर लौटीं ममता बनर्जी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि वह उन्हें 48 घंटे और निगरानी में रखना चाहते थे। फिलहाल, दीदी को एक हफ्ते बाद चेकअप के लिए बुलाया गया है। बता दें कि ममता बनर्जी पर 10 मार्च को नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ था, जिसमें उनके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
सुबह डॉक्टर ने जारी किया था हेल्थ बुलेटिन
बता दें कि शुक्रवार (12 मार्च) एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों ने ममता बनर्जी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक प्रगति हुई है। बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई। उन पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। हमारी टीम लगातार ममता बनर्जी की हालत पर नजर रखे हुए है। उनके बाएं पैर के टखने की सूजन घट रही है। अब उन्हें गर्दन, कंधे और कमर में ज्यादा दर्द नहीं हो रहा।
CM Mamata Banerjee has responded well to the treatment. She has been discharged with appropriate instructions, due to her repeated requests. She has been advised to review after 7 days: SSKM Hospital, Kolkata pic.twitter.com/9eAfvWK5VL
— ANI (@ANI) March 12, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे हुआ था ममता पर कथित हमला
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 10 मार्च को शाम सवा छह बजे उस वक्त घटी, जब ममता रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं। उन्होंने बताया कि मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी, जिसका दरवाजा खुला था। मैं वहां से मंदिर में प्रार्थना कर रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गई। बता दें कि ममता के चोटिल होने का असर उनके चुनावी अभियान पर पड़ा और उनके कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।