{"_id":"6066f2802b7ed4677c434bee","slug":"west-bengal-election-2021-mamata-banerjee-attack-on-pm-modi-bjp-in-cooch-behar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बदली: पीएम मोदी पर बिफरीं दीदी, बोलीं- भाजपा की सदस्य नहीं, जो दूसरी सीट का दे रहे सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीट बदली: पीएम मोदी पर बिफरीं दीदी, बोलीं- भाजपा की सदस्य नहीं, जो दूसरी सीट का दे रहे सुझाव
Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूचबिहार
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को जोर दे कर कहा कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें मोदी से किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में सलाह नहीं चाहिए।
विज्ञापन
मोदी ने गुरुवार को कहा था कि बनर्जी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन 'अफवाहों' में कितनी सच्चाई है कि वह अंतिम चरण के चुनाव के लिए किसी अन्य सीट से नामांकन दाखिल करने जा रही हैं। उनका कहना था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने नंदीग्राम से हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनर्जी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक चुनावी रैली में कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को काबू कीजिए, इनके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश कीजिएगा। हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं जो आप हमें नियंत्रित कर लेंगे।'
उन्होंने कहा, 'मैं आपकी पार्टी की सदस्य नहीं हूं जो आप मुझे दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा है और वहीं से जीतूंगी।' यहां रैली से अपनी उत्तर बंगाल की यात्रा की शुरुआत करने वाली बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा बल्कि गृह मंत्री अमित शाह चुनाव करा रहे हैं। बनर्जी ने कहा, 'मुझे 200 से अधिक सीटें चाहिए, क्योंकि इससे कम का मतलब है कि वे (भाजपा) गद्दारों को खरीद लेंगे।'