{"_id":"60596bf63bb1f72c5702170f","slug":"west-bengal-election-2021-kalita-majhi-a-house-help-contest-bengal-polls-on-bjp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांव-पेच: भाजपा ने घरों में साफ-सफाई करने वाली इस महिला को दिया टिकट, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दांव-पेच: भाजपा ने घरों में साफ-सफाई करने वाली इस महिला को दिया टिकट, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव
Tue, 23 Mar 2021 09:47 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्द्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्द्धमान
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
कलिता माझी
- फोटो : social media
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके लिए पार्टी ने एक खास महिला उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है, जो बिल्कुल जमीन से जुड़ी हुई हैं और घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। जी हां, इस महिला उम्मीदवार का नाम है कलिता माझी।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार करने के लिए के लिए डेढ़ महीने की छुट्टी
भाजपा ने 32 साल की कलिता को पूर्व बर्द्धमान की आउसग्राम विधानसभा सीट से टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक, कलिता चार घरों में खाना बनाने व साफ-सफाई करने का काम करती हैं, जहां उन्हें हर महीने 2500 रुपये मिलते हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए के लिए कलिता ने डेढ़ महीने की छुट्टी ली है। वह अपने क्षेत्रों में लोगों से घर जाकर मिलती हैं और चुनाव प्रचार करती हैं।
विज्ञापन
मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा
एक झोंपड़ी में रहने वाली कलिता माझी ने कहा, 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे यह अवसर मिलेगा, अब मैं चुनाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और जहां मैं काम करती हूं वहां के मालिकों मे मुझे बताया है कि प्रचार करो और विजयी हों।'
विज्ञापन
गरीब परिवारों की दुर्दशा को समझने में मदद मिली है
कलिता का मानना है कि नौकरानी होने से उन्हें आम आदमी के मुद्दों और गरीब परिवारों की दुर्दशा को समझने में मदद मिली है। अगर वह जीत जाती हैं तो उनके परिवार और पड़ोसियों को उम्मीद है कि कलिता विकास की शुरुआत करेंगी।
कलिता माझी के पति प्लंबर का कम करते हैं
बता दें कि कलिता माझी के पति प्लंबर का कम करते हैं। उनका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कलिता का चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य अपने गांव के लोगों की मदद करने के लिए एक अस्पताल का निर्माण करना है, क्योंकि यहां के लोगों को इलाज के लिए बर्द्धमान जाना पड़ता है। इसके अलावा उनकी सूची में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार के अवसरों जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।