फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election 2021 BJP chief JP Nadda today will participate in many programs

पश्चिम बंगाल: जेपी नड्डा पहुंचे कोलकाता, आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Thu, 25 Feb 2021 02:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Feb 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
West Bengal election 2021 BJP chief JP Nadda today will participate in many programs
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने संबंधी एक अभियान की शुरुआत करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पार्टी के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल बलूनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके लिए जेपी नड्डा बुधवार देर रात कोलकाता पहुंचे। कोलकाता पहुंचने पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने नड्डा का स्वागत किया।

विज्ञापन


बलूनी ने कहा कि इस चुनावी राज्य के अपने एकदिवसीय दौरे पर नड्डा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बलूनी ने कहा कि नड्डा बृहस्पतिवार को कोलकाता में ‘लोक्खो सोनार बांग्ला घोषणापत्र क्राउडसोर्सिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता पश्चिम बंगाल के अपने हालिया दौरों में राज्य को ‘सोनार बांग्ला’ के रूप में पुन: स्थापति करने का वादा करते रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना करने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के आवास और संग्रहालय जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस दौरे के दौरान नड्डा दोपहर का भोजन एक जूट मिल मजदूर के घर पर करेंगे। वह बैरकपुर स्थित आनंदपुरी खेलर मठ जायेंगे और वहां कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। नड्डा नबद्वीप जोन की परिवर्तन यात्रा की एक रैली को भी संबोधित करेंगे।


वह प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के पैतृक घर जायेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इन कार्यक्रमों के अलावा नड्डा पश्चिम बंगाल स्टेट आर्म्ड पुलिस हेडक्वार्टर्स में शहीद मंगल पांडे स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और ‘लोक्खो सोनार बांग्ला' बुद्धिजीवी वर्ग की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed