बंगाल में अफरातफरी: अमित शाह ने जहां किया था रोड शो, वहां से बरामद हुए 41 क्रूड बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में शुक्रवार को छापामारी के दौरान 41 क्रूड बम बरामद किए गए थे। ये बम एक झाड़ी में मिले थे। बता दें कि बरुईपुर वही इलाका है, जहां शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था। उक्त मामले में दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दरअसल, बंगाल में इस तरह का मामला आम है।
इससे पहले भी पहले चरण के मतदान से ही एक दिन पहले 26 मार्च को पुलिस ने 26 क्रूड बम बरामद किए थे। इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस ने नरेंद्रपुर इलाके में एक घर से 56 बम बरामद किए थे। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में मतदान होना है। दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को है। तीसरे चरण में 31 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
In a raid held in Baruipur's Padmapukur area, 41 crude bombs were recovered from a bush, yesterday. Case registered, no arrest has been made yet, probe is on: District Election Officer, South 24 Parganas, West Bengal pic.twitter.com/OsyAAeYM57
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 3, 2021