फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal : Education Board chief Mahua Das embroiled in controversy for revealing the religious identity of topper

पश्चिम बंगाल : टॉपर की धार्मिक पहचान बताने पर विवादों में घिरीं शिक्षा बोर्ड की प्रमुख महुआ दास

Sat, 24 Jul 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 08:14 AM IST
सार

  • मुस्लिम लड़की ने सामाजिक और आर्थिक बाधाओं से संघर्ष करते हुए परीक्षा में किया था टॉप 
  • बोर्ड अध्यक्ष ने 12वीं की छात्रा की शैक्षणिक उपलब्धि को उसकी धार्मिक पहचान से तुलना कर नीचा दिखाया

विज्ञापन
West Bengal :  Education Board chief Mahua Das embroiled in controversy for revealing the religious identity of topper
महुआ दास - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) की अध्यक्ष महुआ दास 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा के दौरान टॉपर की धार्मिक पहचान को उजागर करने को लेकर विवादों में आ गईं।

विज्ञापन


राजनीतिक नेताओं ने दावा किया कि टीएमसी की तुष्टिकरण की नीति को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि, परिषद के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, दास सिर्फ इस तथ्य को रेखांकित करना चाहती थीं कि अल्पसंख्यक समुदाय की एक लड़की ने सामाजिक और आर्थिक बाधाओं से संघर्ष करते हुए परीक्षा में टॉप किया।
विज्ञापन


इस पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ममता बनर्जी के बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति उस समय निचले स्तर पर पहुंच गई, जब बोर्ड की अधिकारी ने कक्षा 12वीं की छात्रा की शैक्षणिक उपलब्धि को उसकी धार्मिक पहचान से कम कर दिया। उन्होंने बार-बार बताया कि वह लड़की मुस्लिम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम गुरुवार, 22 जुलाई, 2021 को घोषित किए गए थे। कुल 8,19,202 छात्र शाम 04 बजे के बाद अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड प्राप्त किया। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) के अध्यक्ष महुआ दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों के परिणाम की घोषणा की थी।

पश्चिम बंगाल बोर्ड के अध्यक्ष बोर्ड महुआ दास ने बताया था कि कुल 86 छात्रों ने शीर्ष 10 स्थानों पर कब्जा किया है। कुल छात्रों में से 60 फीसदी से अधिक ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 60 फीसदी और उससे अधिक अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में जगह बनाई। 

गौरतलब है कि इस साल राज्य में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकीं थीं। बोर्ड ने वैकल्पिक मूल्यांकन नीति का पालन करते हुए कक्षा 12वीं के छात्रों का परिणाम तैयार किया गया था। 


महुआ दास ने कहा था हालांकि, इस बार पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कोई मेरिट सूची जारी नहीं की गई। लेकिन मुर्शिदाबाद जिले की एक छात्रा ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, स्टेट टॉपर ने टॉपर ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed