फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Crude bombs recovered by police in a plastic bag near Sikandarpur village of Birbhum district

बंगाल को सुलगाने की थी साजिश!: सीबीआई जांच के बीच बीरभूम में झोला भर मिले बम, मचा हड़कंप

Sun, 27 Mar 2022 02:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Mar 2022 02:16 PM IST
सार

पुलिस को बीरभूम के सिकंदरपुर गांव के एक फुटबाल मैदान के पास एक झोले में देशी बम मिले। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद सीआईडी के बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इन बमों को निष्क्रिय कराया गया है। 

विज्ञापन
West Bengal Crude bombs recovered by police in a plastic bag near Sikandarpur village of Birbhum district
बंगाल के बीरभूम में मिले बम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल को सुलगाने की एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। बीरभूम हिंसा की सीबीआई जांच के बीच यहां बड़ी मात्रा में बम मिले हैं। पुलिस को यहां के सिकंदरपुर गांव के एक फुटबाल मैदान के पास एक झोले में देशी बम मिले। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद सीआईडी के बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इन बमों को निष्क्रिय कराया गया है। 

विज्ञापन



अब तक 21 लोगों की हुई गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से अधिकांश राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। उधर, सीबीआई ने इन 21 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149 और अन्य धाराएं लगाई हैं। ये धाराएं सशस्त्र दंगे से संबंधित हैं। बीरभूम जिले के बागतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इससे दबाव में आई ममता सरकार ने पुलिस को ताबड़तोड़ गिरफ्तारी का आदेश दिया था। बीते 72 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


टीएमसी के सत्ता में आने के बाद सबसे बड़ी गिरफ्तारी
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस 2011 में बंगाल की सत्ता में आई थी। इसके बाद से यह सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है।पुलिस ने टीएमसी के उप प्रधान भादू शेख की हत्या के मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शेख की हत्या के बदले के तहत ही यह हिंसा भड़की थी, जिसमें आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया था। कुल 10 लोग इस हिंसा में मारे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों से बातचीत करेगी सीबीआई
सीबीआई की टीम आज एक अस्पताल पहुंचेगी। यहां टीम के अधिकारी हिंसा में घायल लोगों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा अधिकारी जांच के सिलसिले में स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed