{"_id":"5e70f8e98ebc3ea83253446d","slug":"west-bengal-cow-dung-and-cow-urine-was-sold-as-a-medicine-for-coronavirus-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस की दवा बताकर बेच रहा था गोबर और गोमूत्र, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस की दवा बताकर बेच रहा था गोबर और गोमूत्र, गिरफ्तार
Wed, 18 Mar 2020 11:02 AM IST
अनवर अंसारी
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
गोमूत्र
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी से गोबर और गोमूत्र बेचने के आरोप में माबूद अली नामक एक दूध विक्रेता को गिरफ्तार किया है। उस पर लोगों को धोखा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि अली सोमवार से ही 500 रुपये लीटर की दर से गोमूत्र और 500 रुपये किलो गोबर बेच रहा था। उसने दिल्ली को कोलकाता से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर अस्थाई दुकान लगा रखी थी और लोगों को भरोसा दे रहा था कि गोमूत्र व गोबर के सेवन से कोरोना वायरस का खतरा नहीं रहेगा। अली की दलील थी कि उसने दिल्ली में हिंदू महासभा के कार्यक्रम से प्रेरित होकर ही गोबर और गोमूत्र बेचने का फैसला किया।
विज्ञापन