फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal corona cases today latest news update in hindi maharashtra : more than 51 thousand active cases in Bengal, kolkata hotspot

West Bengal Corona Cases: बंगाल में बुरा हाल: 51 हजार से ज्यादा सक्रिय केस, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा इलाजरत मरीज

Sun, 09 Jan 2022 11:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या 51 हजार 384 है। वहीं, महाराष्ट्र में इससे करीब तीन गुना ज्यादा 1 लाख 45 हजार 198 सक्रिय केस हैं। 

विज्ञापन
west bengal corona cases today latest news update in hindi maharashtra :  more than 51 thousand active cases in Bengal, kolkata hotspot
पश्चिम बंगाल में भी बढ़े कोरोना के सक्रिय केस, महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में भी महाराष्ट्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर आ गया है। महाराष्ट्र के बाद बंगाल में सर्वाधिक सक्रिय केस हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 51 हजार के पार पहुंच गई है। यह संख्या देश में कुल सक्रिय मामलों की 10.88 फीसदी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या 51 हजार 384 है। वहीं, महाराष्ट्र में इससे करीब तीन गुना ज्यादा 1 लाख 45 हजार 198 सक्रिय केस हैं। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में संक्रमण दर सबसे ज्यादा
दरअसल पिछले माह से ही महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल उन शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के सक्रिय केस सबसे ज्यादा हैं। पिछले सात दिनों में बंगाल में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 19.68 फीसदी हो गई है। यह देशभर में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में दो हफ्ते में 37 गुना बढ़े केस
बंगाल में कोलकाता की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है, जहां छह जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 41,000 सक्रिय मामले थे। दो हफ्ते के अंदर कोलकाता में कोरोना केसों में करीब 37 गुना बढ़ोतरी हुई है। 23 दिसंबर को 178 कोरोना केस थे, जो 6 जनवरी को बढ़कर 6569 हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन के कुल 27 मामले सामने आए हैं। पूरे देश में ओमिक्रॉन के मामले 3000 के पार पहुंच चुके हैं। 

बीते 24 घंटे में देश में 1,59,632 कोरोना मरीज मिले
मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 1,59,632 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,90,611 पहुंच गई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 327 लोगों की मौत को कोरोना की वजह से हुई। वहीं 40,863 ठीक होकर अपने घर लौट गए। 


संक्रमण देर 10 प्रतिशत के पार पहुंची 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब संक्रमण दर 10 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। रविवार को यह 10.21 प्रतिशत दर्ज की गई। यानी हर 100 कोरोना सैंपलों में 10 से 11 मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed