फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Commission meeting on by-elections in seven seats, the fate of CM Mamata Banerjee will also be decided by this election

पश्चिम बंगाल : सात सीटों पर उपचुनाव को लेकर आयोग की बैठक, ममता बनर्जी की भी तकदीर तय करेंगे ये चुनाव

Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सात सीटों पर उपचुनाव कराने को लेकर बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक हो रही है। इसमें आयोग चुनाव कार्यक्रम पर विचार करेगा। 
 

विज्ञापन
West Bengal: Commission meeting on by-elections in seven seats, the fate of CM Mamata Banerjee will also be decided by this election
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बंगाल की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर जल्द फैसला हो सकता है। निर्वाचन आयोग की बुधवार को बैठक हो रही है। ये उपचुनाव इसलिए अहम हैं, क्योंकि इनसे सीएम ममता बनर्जी की भी किस्मत का फैसला होगा। वह नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से हार चुकी हैं, इसलिए उन्हें सीएम बने रहने के लिए छह माह के अंदर उपचुनाव में जीतकर विधानसभा सदस्य बनना जरूरी है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग आज राज्य के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सात विधानसभा सीटों पर लंबित उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन

राज्य की जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है वे हैं, मुर्शिदाबाद में जंगीपुर और समसेरगंज, 24 दक्षिण परगना में गोसाबा, दक्षिण मेदनीपुर में खरगपुर, नादिया में शांतिपुर, कूचबिहार में दिनहाटा और भवानीपुर। ममता बनर्जी के कुर्सी पर मंडराते खतरे की वजह से टीएमसी बार-बार चुनाव आयोग से जल्द उपचुनाव की मांग कर रही है। ममता बनर्जी को पांच नवंबर तक चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता लेना जरूरी है, ताकि वह सीएम बनी रह सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed