फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal cm  Suvendu Adhikari on Abhishek Banerjee Leaps and Bounds Asansol Violence

CM शुभेंदु के तीखे तेवर: कहा- दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, अभिषेक बनर्जी की कंपनियों पर भी जांच के आदेश

Sat, 16 May 2026 05:13 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस,कोलकाता।
आईएएनएस,कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2026 05:13 PM IST
सार

बंगाल में 'सख्ती की सरकार' आ चुकी है। नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि पिछले दस साल का हिसाब चुकता किया जाएगा। टीएमसी नेताओं की संपत्ति की जांच से लेकर दंगाइयों की जेब से सरकारी नुकसान की वसूली तक, नए मुख्यमंत्री के ये कड़े तेवर बता रहे हैं कि अब बंगाल में राजनीति का पुराना ढर्रा पूरी तरह बदलने वाला है।
 

विज्ञापन
West Bengal cm  Suvendu Adhikari on Abhishek Banerjee Leaps and Bounds Asansol Violence
शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि फाल्टा में दोबारा मतदान कराया जाएगा। वहां के लोगों को पिछले 10 साल से वोट नहीं डालने दिया गया है। इस कदम से वहां के मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली होगी।
विज्ञापन


पिछली हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह अतीत को भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं पर हुए टीएमसी के अत्याचारों को भूले नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया है कि पिछली राजनीतिक हिंसा और अपराधों के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के फंड में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच के भी आदेश दिए हैं। केंद्रीय योजनाओं के धन के दुरुपयोग को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी पर कसेगा शिकंजा
डायमंड हार्बर में बोलते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके पास अभिषेक बनर्जी की कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' की संपत्तियों की पूरी सूची आ चुकी है। इस कंपनी की संपत्तियों की गहराई से जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बंगाल के इस सियासी बदलाव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल नई सरकार का आना नहीं है, बल्कि बंगाल की जनता के लिए यह दूसरी आजादी की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bengal: ममता के 15 साल के राज में 1.69 करोड़ लोगों को मिला OBC-SC-ST सर्टिफिकेट, अब शुभेंदु सरकार कराएगी जांच


दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली
आसनसोल में हुई हालिया तोड़फोड़ की घटना पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपद्रवियों को पुलिस हिरासत और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा, सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की पूरी भरपाई सीधे तौर पर आरोपियों की व्यक्तिगत संपत्ति से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल में बदलाव लाने के लिए लगभग छह साल तक कड़ी मेहनत की है। वह बंगाल और पूरे देश के एक बेहद लोकप्रिय व्यक्तित्व हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed