फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee wondered who fired the bullet that killed a BJP worker at Kaliaganj

West Bengal: कलियागंज में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर सीएम ममता ने आश्चर्य जताया, कहा- गोली किसने मारी?

Fri, 05 May 2023 01:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 01:17 AM IST
सार

पिछले सप्ताह उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज इलाके में छापेमारी के बाद 33 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन को गोली मारने वाले की जानकारी मुख्यमंत्री ने मांगी है।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee wondered who fired the bullet that killed a BJP worker at Kaliaganj
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा के पास के गांवों में बीएसएफ कर्मियों पर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को आश्चर्य जताया कि पिछले सप्ताह उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में गोली किसने मारी जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पिछले सप्ताह उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज इलाके में छापेमारी के बाद 33 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन को गोली मारने वाले की जानकारी मुख्यमंत्री ने मांगी है। 21 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार और हत्या के बाद हुई हिंसा के बीच बर्मन की मौत हो गई थी। मृत्युंजय के परिवार ने पुलिस पर बिना किसी उकसावे के गोली चलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गोली चलाने के स्रोत पर सवाल उठाया है। टीएमसी प्रमुख ने मालदा में मीडिया को संबोधित करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर उंगली उठाते हुए पूछा कि क्या गांव उनके नियंत्रण में है। उन्होंने मृत्युंजय बर्मन पर गोली चलाने वाले का पता लगाने के लिए जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोली किसने चलाई? मैंने सुना है कि गांव की निगरानी बीएसएफ करती है। क्या यह सच है? ममता बनर्जी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में देरी को लेकर भी चिंता जताई और सवाल किया कि इसे जल्द क्यों नहीं जारी किया गया। उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो को मजबूत करने का आह्वान किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था के मुद्दे को हल करने के लिए तीन पड़ोसी राज्यों के महानिदेशकों के साथ बैठक करने का सुझाव दिया।

मोयना में मारे गए नेता के परिवार से मिले बीजेपी के शुभेंदु, आर्थिक मदद की घोषणा
विपक्ष के नेता भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पुरबा मेदिनीपुर जिले के मोयना में पार्टी के बूथ स्तर के मारे गए नेता के परिवार से मुलाकात की। साथ ही उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।  


शुभेंदु अधिकारी ने बिजयकृष्ण भुनिया की हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर जुलूस निकाला। भाजपा नेता के अस्थायी स्मारक पर माल्यार्पण किया। अधिकारी ने ट्वीट किया, बूथ अध्यक्ष भुनिया की हत्या के विरोध में रैली निकाली और हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। भुनिया का शव सोमवार देर रात उसके घर से कुछ दूरी पर मिला, जिसके सिर पर चोट के निशान थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे। हालांकि, इस आरोप का राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने खंडन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed