फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee will meet PM Modi to discuss issues related to damage caused by the cyclone yaas

चक्रवात यास: पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ की बैठक, तूफान से मची तबाही का लिया जायजा

Fri, 28 May 2021 01:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 28 May 2021 01:48 PM IST
सार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास के कारण ओडिशा राज्य में मची तबाही का जायजा लिया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक की।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee will meet PM Modi to discuss issues related to damage caused by the cyclone yaas
पीएम मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : ANI

विस्तार

चक्रवात यास ने बंगाल, ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। आज प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात यास की वजह से हुई क्षति का जायजा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और यास की वजह से हुई तबाही का जायजा लिया। 

विज्ञापन


राज्यपाल गणेशी लाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। चक्रवात यास से जुड़ी घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो गई जबकि इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात के कारण ओडिशा में तीन लोगों और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

पीएम ने किया ओडिशा व बंगाल का हवाई सर्वे
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल और ओडिशा के यास प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा के लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह पीएम के आभारी हैं। राज्य के तूफानग्रस्त क्षेत्रों में हालात सामान्य हों, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।



500 टीमें लोगों को निकालने और रास्तों में पड़े उखड़े पेड़ों को हटाने में जुटी हैं। खारखाई और सुवर्णरेखा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं बोकारो में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान कमजोर होकर दक्षिण झारखंड से 75 किलोमीटर दूर पहुंच गया है। चाईबासा, मंदारनगर और रांची में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की मुख्यमंत्री बैठक में नहीं होंगी शामिल
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। सुवेंदु अधिकारी को बैठक में न्योता मिलने के बाद ममता बनर्जी ने इस पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed