{"_id":"61ad303c91497079b72216ed","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-visits-and-meet-small-brother-at-sskm-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : छोटे भाई से मिलने एसएसकेएम अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी, सीने में दर्द होने पर कराया था भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : छोटे भाई से मिलने एसएसकेएम अस्पताल पहुंची ममता बनर्जी, सीने में दर्द होने पर कराया था भर्ती
Mon, 06 Dec 2021 03:03 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 03:03 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को अपने छोटे भाई और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता गणेश बनर्जी का हाल जानने के लिए एसएसकेएम अस्पताल में मिलने पहुंची। उनके भाई को रविवार दोपहर सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपने छोटे भाई और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता गणेश बनर्जी को मिलने के लिए एसएसकेएम अस्पताल का दौरा किया।उनके छोटे भाई के सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के भाई को रविवार दोपहर सीने में दर्द हुआ और उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बनर्जी ने उपस्थित डॉक्टरों से बात की और लगभग आधे घंटे तक चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि गणेश अपनी भाभी और वार्ड संख्या 73 से टीएमसी उम्मीदवार कजरी बनर्जी के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रचार में व्यस्त थे।
विज्ञापन