{"_id":"658d3564eeca051f1702ef7a","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-visit-baba-lokenath-temple-in-north-24-parganas-said-religion-should-not-politi-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: बाबा लोकेनाथ मंदिर पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं- भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेगी टीएमसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: बाबा लोकेनाथ मंदिर पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं- भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेगी टीएमसी
Thu, 28 Dec 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:30 PM IST
सार
ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव के समय धर्म का सम्मान करना, हमारी ऐसी सोच नहीं है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित बाबा लोकेनाथ मंदिर का दौरा किया। इसके बाद ममता बनर्जी ने चाकला इलाके में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने पार्टी नेताओं और मंत्रियों को गांवों का दौरा करने और लोगों से मिलने के निर्देश दिए। साफ है कि टीएमसी चीफ ने पार्टी नेताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दे दिया है।
'धर्म का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए'
जनसभा में अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि 'हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और धर्म का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि 'दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता है बल्कि दया, प्रेम और भाईचारा सिखाता है।' ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव के समय धर्म का सम्मान करना, हमारी ऐसी सोच नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि 'उनका सपना है कि पश्चिम बंगाल को सिर्फ पर्यटन के लिए मशहूर राज्य के तौर पर जाना जाए बल्कि धार्मिक पर्यटन वाले राज्य के तौर पर भी इसकी पहचान बने।'
चुनाव की तैयारियों के दिए निर्देश
जनसभा के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि 'मैंने राज्य के मंत्रियों को गांवों का दौरा करने और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने हमारा फंड रोक दिया है लेकिन हम राज्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।'
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेगी टीएमसी
उत्तर 24 परगना में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व टीएमसी करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व टीएमसी करेगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर नागरिकता के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का भी आरोप लगाया। ममता बनर्जी का यह बयान अमित शाह के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि कोई भी सरकार को नागरिक संशोधन कानून लागू करने से नहीं रोक सकता। यहां कानून का राज चलेगा। शाह ने ममता बनर्जी पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।