फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal cm Mamata Banerjee set a one person one car policy for ministers and bureaucrats

पश्चिम बंगाल के मंत्रियों पर ममता की लगाम, शाही खर्च पर रोक के लिए बनाए नए नियम

Fri, 06 Jul 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 06 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
West Bengal cm Mamata Banerjee set a one person one car policy for ministers and bureaucrats
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे खर्चों में कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने सभी घरेलू हवाई यात्रा और इकोनॉमी क्लास के लिए मंत्रियों और नौकरशाहों को "एक व्यक्ति एक कार" की नीति निर्धारित की है। ममता ने यह बात अधिकारियों के साथ चल रही एक बैठक के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने विदेश यात्रा के दौरान भी बेवजह के खर्चे और भोजन पर किये गये खर्चे में भी कटौती का आदेश दिया है। 

यह कटौती मुख्यमंत्री ममता के साथ लंच के दौरान भी साफ दिखाई दी। इस दौरान अधिकारियों और मंत्रियों की थाली से रोहू मछली और पनीर के व्यंजन शामिल नहीं थे। यही नहीं उनकी थाली से मटन और टाइगर झींगा भी गायब दिखा। खर्चों में कटौती को लेकर सीएम का निर्देश साफ दिख रहा है।    
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित एक वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि बनर्जी ने खास तौर पर एक से अधिर विभागों को संभालने वाले और कई सरकारी वाहनों का उपयोग करने वाले मंत्रियों और नौकरशाहों को यह चेतावनी दी है। बनर्जी ने मीटिंग में कहा कि सबको सख्ती से "एक व्यक्ति, एक वाहन" नीति का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटिस में लाया गया है कि एक से अधिक विभागों को संभालने वाले कुछ मंत्रियों और नौकरशाहों को कई वाहन मिल रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहा कि यह तुरंत बंद होना चाहिए और प्रत्येक के लिए केवल एक वाहन आवंटित किया जाएगा। 


बनर्जी ने बैठक में यह भी घोषणा की कि नौकरशाहों और मंत्रियों के विदेशी दौरे पर कोई प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा जब तक कि वह मंजूरी न दे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मीटिंग में यह भी बात हुई की घरेलू यात्रा के मामले में मंत्रियों और नौकरशाहों को कम लागत वाली एयरलाइन का लाभ उठाना चाहिए। ममता ने कहा कि हम केवल पुराने ऋण को चुकाने के लिए हर साल 47,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। जबकि केंद्र ने कई योजनाओं के तहत धन कम कर दिया है। इसलिए, हमें व्यय को नियंत्रित करना होगा और सार्वजनिक कल्याण के लिए बचत का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed