फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal cm Mamata Banerjee says it is the BSF’s responsibility to protect international boundary

WB: बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर ममता ने फिर केंद्र पर साधा निशाना, कहा-सीमा की सुरक्षा BSF की जिम्मेदारी

Tue, 21 Jan 2025 03:50 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

West Bengal: 

विज्ञापन
West Bengal cm Mamata Banerjee says it is the BSF’s responsibility to protect international boundary
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियो की घुसपैठ को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।  उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जिम्मेदारी है। उन्होंने मालदा जिले के लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई समस्या है तो वे सीमावर्ती इलाकों में जाने से बचें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता की यह टिप्पणी 18 जनवरी को मालदा जिले में बीएसएफ चौकी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद आई है। जहां पर दोनों देशों के किसानों के बीच हुआ विवाद झड़प में बदल गया था। बता दें कि, बंगाल का मालदा जिला बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करता है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने मालदा जिले में एक बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई समस्या है तो वे सीमावर्ती क्षेत्रों में न जाएं। उन्होंने कहा, सीमा की सुरक्षा करना बीएसएफ का कर्तव्य है। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि अगर उन्हें कोई समस्या दिखे तो वे सीमावर्ती क्षेत्रों में न जाएं। बनर्जी ने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों से उन लोगों पर नजर रखने का भी आग्रह किया, जो भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं या गलत इरादे से होटल के कमरों में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि बांग्लादेश के साथ हमारे रिश्ते बेहतर होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल पर बांग्लादेश से घुसपैठ को अनुमति देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार के ब्लूप्रिंट के हिस्से के रूप में ऐसा किया जा रहा है। ममता के आरोपों का खंडन करते हुए केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने कहा था कि वह देश की सीमा की पूरी लगन से रक्षा करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed