{"_id":"609261c5eee88c61ea6b146e","slug":"west-bengal-cm-mamata-banerjee-press-conference-on-coronavirus-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल में मास्क पहनना अनिवार्य, केंद्र से मांगी टीके की 3 करोड़ डोज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल में मास्क पहनना अनिवार्य, केंद्र से मांगी टीके की 3 करोड़ डोज
Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
सार
ममता बनर्जी ने महामारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से तीन करोड़ वैक्सीन डोज की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पश्चिम बंगाल की तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। ममता बनर्जी ने महामारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से तीन करोड़ वैक्सीन डोज की मांग की है। साथ ही ममता ने कोरना से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य में पत्रकार, ट्रांसपोटर्स और हॉकर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। राज्य सरकार ने निजी सेक्टर में काम करने वाले 50 फीसदी लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। साथ ही ज्वेलरी दुकानों को दोपहर 12 से 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
Hawkers, transporters, journalists will be given priority in the administering of the first dose (of vaccine): West Bengal CM Mamata Banerjee #COVID19 pic.twitter.com/aOpP4Ojcje
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 5, 2021
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में हर मिनट एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ठोस रणनीति पर कार्य कर रही है, लेकिन स्थिति बदतर होती जा रही है। हाल ही राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रोजाना करीब सात हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।