फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal clash in Murshidabad over CAA Protest

पश्चिम बंगाल : सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में चले बम, 2 लोगों की मौत

Wed, 29 Jan 2020 03:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहरामपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
West Bengal clash in Murshidabad over CAA Protest
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रदर्शन के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच देसी बम फेंके गए और गोलियां भी चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि झड़प के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हिंसा की खबरें सामने आने के बाद नियंत्रण के लिए पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीएए को लेकर जलंगी में दो समूहों के बीच बहस शुरू हो गई जो झड़प में बदल गई। 
विज्ञापन


कोलकाता का शाहीन बाग 
वहीं कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में धरने पर बैठी 60 मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को 23 वें दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस मैदान को ‘कोलकाता का शाहीन बाग’ कहा जा रहा है। इनमें गृहणियों से लेकर पेशेवर महिलाएं तक शामिल हैं, जिनके वहां से हटने की फिलहाल कोई योजना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर बैठी महिलाओं में से एक गृहिणी परवीन नजीर का मानना है कि इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी ताकत यह है कि प्रदर्शनकारी किसी राजनीतिक समूह से जुड़े नहीं हैं। उसने कहा, ‘हमारी एकमात्र पहचान यह है कि हम भारतीय हैं, और हम महिलाएं हैं, जो किसी ताकत से नहीं डरती।’ भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि ये प्रदर्शनकारी भारतीय नहीं, बल्कि घुसपैठिए हैं, जिसपर नजीर ने कहा कि हम कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं, सदियों से हिंदुओं के साथ दुर्गा पूजा समारोहों में भाग लेते आ रहे हैं।


लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, माकपा नेता मोहम्मद सलीम के अलावा कई गायक, रंगमंच कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता हाल के दिनों में इस स्थल का दौरा कर चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed