फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal clash at bjp rally in siliguri police used tear gas tmc mamata banerjee workers dghosh vijayvargiya

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में भाजपा की रैली में झड़प, पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया

Mon, 07 Dec 2020 03:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 07 Dec 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
west bengal clash at bjp rally in siliguri police used tear gas tmc mamata banerjee workers dghosh vijayvargiya
भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बंगाल में झड़प हुई है - फोटो : Social Media

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच सोमवार को सिलीगुड़ी शहर में झड़प हो गई। जिस समय झड़प हुई उस समय भाजयुमो के कार्यकर्ता राज्य के अस्थायी उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या में मार्च कर रहे थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मार्च को जारी रखने के लिए बैरिकेड्स को हटाया। वहीं पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या कहा कि पुलिस की कार्रवाई में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए है। सूर्या ने कहा कि यह घटना  पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का उदाहरण है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, भाजपा की युवा शाखा उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन, बेरोजगारी और उपेक्षा के खिलाफ मार्च निकाल रही थी। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष और सयंतन बसु सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी जंक्शन में एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं अन्य मार्च का नेतृत्व भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय कर रहे थे।



मार्च के दौरान दोपहर करीब दो बजे सिलीगुड़ी के तीन लेन चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इस झड़प में कई पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी। लेकिन भाजपा के युवा मोर्चा ने इसे अनुसना कर दिया। तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed