{"_id":"613ac2f28ebc3eca8223b501","slug":"west-bengal-cholera-spread-in-north-24-parganas-districts-kamarhati-two-died-more-than-300-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: डायरिया ने मचाया तांडव, दो की मौत 300 से ज्यादा संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: डायरिया ने मचाया तांडव, दो की मौत 300 से ज्यादा संक्रमित
Fri, 10 Sep 2021 07:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:59 AM IST
सार
परगना जिले के सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में करीब 150 मरीज भर्ती हैं। अभी तक 297 लोग इलाज के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के परगना जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां के कमरहट्टी में गुरुवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 300 लोग संक्रमण से ग्रसित हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में मेडिकल कैंप लगाया गया है और लोगों को ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीन लोगों में पुष्टि
सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज के मुताबिक 297 मरीज अभी तक इलाज के लिए पहुंच चुके हैं, जिसमें से 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से तीन लोगों में कालरा की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम ने किया निरीक्षण
बीमारी फैलने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वॉटर सप्लाई को दुरुस्त करने व क्लोरोनाइजेश के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमराहट्टी में तीन मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां पर 16 हजार से ओआरएस पैकेट व दवाईयां बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन