{"_id":"6425c820eca37a5ef10a77a7","slug":"west-bengal-child-rights-body-snubs-ncpcr-chief-s-request-for-visit-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: राज्य बाल अधिकार निकाय ने ठुकराया NCPCR के दौरे का अनुरोध, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: राज्य बाल अधिकार निकाय ने ठुकराया NCPCR के दौरे का अनुरोध, जानें पूरा मामला
Thu, 30 Mar 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:04 PM IST
सार
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का दल दो नाबालिग लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य का दौरा करना चाहता था। इस पर पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीपीसीआर) की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया सामने आई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संक्षरण आयोग (NCPCR)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के शीर्ष बाल अधिकार निकाय ने एनसीपीसीआर के राज्य का दौरा करने के अनुरोध को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि यह जरूरी नहीं है। एक दस्तावेज से इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का दल दो नाबालिग लड़कियों के दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य का दौरा करना चाहता था। इस पर पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीपीसीआर) की ओर से ठंडी प्रतिक्रिया सामने आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल- हावड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान हंगामा; वाहनों में लगाई आग, सीएम ममता ने हिंसा के बाद ये कहा
विज्ञापन
उपलब्ध दस्तावेज के मुताबिक, जब एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो की यात्रा का कार्यक्रम राज्य को भेजा गया तो डब्ल्यूबीपीसीआर ने कहा कि उनकी यात्रा जरूरी नहीं है।
एनसीपीसीआर ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल पुलिस, मुख्य सचिव और गृह विभाग को अपने दौरे का विस्तृत कार्यक्रम भेजा था, लेकिन राज्य बाल निकाय से इसे साझा नहीं किया गया। इस पर डब्ल्यूबीसीपीआर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन