फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal chief secretary transferred to another department as he came in Modi meeting held yesterday

बंगाल: समीक्षा बैठक में देरी से आना मुख्य सचिव पर पड़ा भारी, केंद्र ने तत्काल प्रभाव से किया तबादला

Sat, 29 May 2021 09:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 29 May 2021 09:59 AM IST
सार

चक्रवात यास को लेकर प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक में देरी से पहुंचने पर बंगाल के मुख्य सचिव पर कड़ी कार्रवाई की गई है। तत्काल प्रभाव से उऩका तबादला कर दिया गया है और 31 मई सुबह 10 बजे तक उन्हें भारत सरकार के डीओपीटी पर रिपोर्ट करने को कहा है।

विज्ञापन
west bengal chief secretary transferred to another department as he came in Modi meeting held yesterday
अल्पन बंदोपाध्याय - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में देरी से आना राज्य के मुख्य सचिव को भारी पड़ गया। केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का तबादला कर दिया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बंगाल सरकार से तबादला करते हुए 31 मई 2021 सुबह 10 बजे तक भारत सरकार की डीओपीटी में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। इसके अलावा राज्य सरकार से तुरंत प्रभाव से अल्पन बंदोपाध्याय को छोड़ने के लिए कहा है। अल्पन बंदोपाध्याय की अगली पोस्टिंग कहां होगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में आधे घंटे देरी से आए थे मुख्य सचिव
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा और बंगाल में चक्रवात यास की वजह से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया था। हालांकि बंगाल के लिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री समेत मुख्य सचिव आधे घंटे की देरी से आए थे और थोड़ी देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जल्द वापस चले गए। इसे सर्विस रूल्स के खिलाफ बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों को हवाई दौरा किया था। शुक्रवार को पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उसके बाद बंगाल की मुख्यमंत्री और अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधे घंटे देरी से पहुंची थीं। 


क्या कहते हैं सर्विस रूल्स?
प्रधानमंत्री अगर किसी राज्य में ऐसा समीक्षा बैठक बुलाते हैं तो सर्विस रूल्स के मुताबिक, राज्य के मुख्य सचिव और उनके स्थान पर उसी रैंक के अधिकारी का बैठक के दौरान उपस्थित होना अनिवार्य होता है। इसलिए पीएम की बैठक में मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का समय से शामिल ना होना, नियमों का उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed