{"_id":"5c6ab532bdec220bb35c3c80","slug":"west-bengal-chief-secretary-dgp-and-police-commissioner-presented-affidavits-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाला : प. बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख और पुलिस आयुक्त ने न्यायालय में दिए हलफनामे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिटफंड घोटाला : प. बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस प्रमुख और पुलिस आयुक्त ने न्यायालय में दिए हलफनामे
Mon, 18 Feb 2019 07:07 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय कुमार डे, पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र कुमार और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने सीबीआई की अवमानना याचिका पर सोमवार को अपने हलफनामे दाखिल किए। जांच ब्यूरो ने शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में अवमानना याचिका दायर की है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने पांच फरवरी को इन सभी को नोटिस जारी करके शारदा चिटफंड घोटाले से संबंधित साक्ष्यों से छेड़छाड़ किए जाने और राज्य पुलिस द्वारा सीबीआई के साथ सहयोग नहीं करने के आरोपों के बारे में सफाई मांगी थी।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था कि इन अधिकारियों के हलफनामों को देखने के बाद ही यह निर्णय किया जाएगा कि उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने की आवश्यकता है या नहीं।
विज्ञापन
पीठ ने कहा था कि न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल 19 फरवरी को तीनों अधिकारियों को सूचित करेंगे कि क्या उन्हें 20 फरवरी को उपस्थित होना है या नहीं।