ममता बनर्जी दिल्ली में: बीमार सोनिया से मांगा मिलने का समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं से बात करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गई हैं। जहां वह कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित भाजपा के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। जानकारी के मुताबिक भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और सांसद शत्रुध्न सिन्हा से भी मुलाकात करेंगी।
ममता असम में एनआरसी द्वारा 40 लाख लोगों को भारतीय नागरिकता नहीं दिए जाने के मुद्दे पर इन नेताओं से बात करेंगी। खबर के मुताबिक ममता बनर्जी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची हैं। लेकिन उनकी तबीयत खराब है। सीएम ममता ने उनसे मिलने का समय मांगा है।
Delhi: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee to meet Home Minister Rajnath Singh later today. The TMC chief will also meet Yashwant Sinha and Shatrughan Sinha at advocate Ram Jethmalani's residence (File pic) pic.twitter.com/Vbu0uAOYjj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 31, 2018
बता दें कि राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओब्रॉयन ने इस मुलाकात की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि दीदी मंगलवार को राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी से मुलाकात करने उनके घर जाएंगी। उन्हीं के घर पर यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से भी चर्चा होगी।
ममता राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास ऐसे सबूत हैं कि वह असम के निवासी हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका नाम ड्राफ्ट रजिस्टर में शामिल नहीं है। बता दें कि असम में एनआरसी ने सोमवार को दूसरा और फाइनल ड्राफ्ट पेश किया है। जिसमें 40 लाख लोगों को भारतीय नागरिता नहीं मिली है।