{"_id":"5d452e0d8ebc3e6ca86833d9","slug":"west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee-declares-rural-bengal-open-defecation-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने ग्रामीण बंगाल को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी ने ग्रामीण बंगाल को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया
Sat, 03 Aug 2019 12:23 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:23 PM IST
सार
- ममता बनर्जी ने ग्रामीण बंगाल को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया।
- 'मिशन निर्मल बंगला' के तहत ग्रामीण बंगाल के लगभग 1.35 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचा।
- बनर्जी ने कहा कि अब उनका फोकस ठोस कचरा प्रबंधन पर होगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ग्रामीण बंगाल को खुले में शौच (ओडीएफ) से मुक्त घोषित कर दिया है। बनर्जी ने कहा है कि अब उनकी सरकार ठोस कचरे के प्रबंधन पर ध्यान देगी।
विज्ञापन
बता दें 'मिशन निर्मल बंगला' के तहत ग्रामीण बंगाल के लगभग 1.35 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दो अक्तूबर तक सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
बनर्जी ने शुक्रवार रात ट्वीट करते हुए कहा, "मुझे आप सबको बताने में खुशी हो रही है कि ग्रामीण बंगाल अब खुले में शौच से मुक्त हो गया है। भारत सरकार ने हमारी उपलब्धि की पुष्टि की है। जो हमारा स्वच्छ, हरियाली पर्यावरण और सुरक्षित जीवन के लिए मिशन था। हमारा अगला फोकस ठोस कचरा प्रबंधन पर होगा।"
विज्ञापन