{"_id":"60b5269b33f6d92d3c0a5e5f","slug":"west-bengal-center-called-retired-alapan-bandopadhyay-to-delhi-on-tuesday-sent-a-reminder-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: केंद्र ने अब अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली तलब किया, कार्रवाई की दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्ती: केंद्र ने अब अलपन बंदोपाध्याय को दिल्ली तलब किया, कार्रवाई की दी चेतावनी
Tue, 01 Jun 2021 04:30 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:30 AM IST
विज्ञापन
अलपन बंदोपाध्याय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र ने सोमवार को सेवानिवृत्त हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को मंगलवार को पूर्वाह्न दस बजे कार्मिक मंत्रालय में रिपोर्ट करने के लिए स्मरण पत्र भेजा है और ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह स्मरण पत्र तब भेजा गया जब बंदोपाध्याय मंत्रालय के पिछले आदेश पर सोमवार को यहां नहीं पहुंचे। इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंदोपाध्याय सेवानिवृत्त हो गए हैं और उन्हें तीन साल के लिए उनका सलाहाकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
दिन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर मुख्य सचिव को बुलाने के केंद्र के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया और कहा कि उनकी सरकार शीर्ष नौकरशाह को कार्यमुक्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि केंद्र ने उन्हें मंगलवार को नॉर्थ ब्लॉक आने के लिए कहा है, लेकिन कोई अधिकारी राज्य प्रशासन की अनुमति के बिना किसी नए कार्यालय में नहीं जा सकता।
दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि यदि बंदोपाध्याय मंगलवार को दिल्ली रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है और यह सफाई मांगी जा सकती है कि वह दिल्ली में केंद्र की सेवा में क्यों शामिल नहीं हुए?