{"_id":"6741a71eeb161601940010bc","slug":"west-bengal-bye-election-2024-results-mamata-banerjee-thanks-people-news-in-hindi-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: उपचुनाव में सभी छह सीटों पर टीएमसी की जीत, ममता ने कहा- हमें काम करने में मदद मिलेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: उपचुनाव में सभी छह सीटों पर टीएमसी की जीत, ममता ने कहा- हमें काम करने में मदद मिलेगी
Sat, 23 Nov 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:27 PM IST
सार
चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी पहले ही नैहाटी, सीताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है और तालडांगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे भी आज जारी हुए। पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी के साथ अन्य तीन सीटों पर भी बढ़त बनाए हुए है। उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्य के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से उन्हें लोगों के लिए काम करने में मदद मिलेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं तहे दिल से मां माटी मानुष को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं। आपका आशीर्वाद हमें आने वाले दिनों में लोगों के लिए काम करने में मदद करेगा। मनुष्य ही हमारा भरोसा है। हम सभी सामान्य लोग हैं और यही हमारी पहचान है। हम जमीनदार नहीं, बल्कि लोगों के संरक्षक हैं। आप अपना आशीर्वाद हम पर ऐसे ही बनाए रखे। जय बांग्ला।"
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी पहले ही नैहाटी, सीताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है और तालडांगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।
संबंधित वीडियो

মা-মাটি-মানুষকে জানাই বিনম্র চিত্তে অভিবাদন। জয় বাংলা 🙏🏻 pic.twitter.com/FUQxCI1xW2
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 23, 2024
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार, टीएमसी पहले ही नैहाटी, सीताई, हरोआ और मदारीहाट सीटें जीत चुकी है और तालडांगरा और मेदिनीपुर में बड़े अंतर से आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में पांच सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन