फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Budget Session 2021, Left parties and Congress boycott the Budget Session

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, भाजपा विधायकों ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

Fri, 05 Feb 2021 05:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 05 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Budget Session 2021, Left parties and Congress boycott the Budget Session
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार से बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार जैसे ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पर भाषण देना शुरू किया, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए और विरोध जताना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा के विधायक गवर्नर को सदन में नहीं बुलाए जाने से नाराज थे और उन्हें जल्द से जल्द बुलाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और वाम दलों ने भी बजट का बहिष्कार कर दिया। भाजपा के विधायक वेल तक में आ गए। विरोधियों ने पूछा कि वित्त मंत्री की जगह मुख्यमंत्री बजट क्यों पेश कर रही हैं? विपक्ष के इस व्यवहार से स्पीकर काफी नाराज हो गए। 
विज्ञापन


विपक्षी  नेताओं के इस तरह के व्यवहार से सीएम ममता भी नाराज हो गईं और उन्होंने कहा की मैंने अब तक कभी भी बजट के दौरान इस तरह के नजारे नहीं देखे। ममता ने कहा कि भाजपा बजट पर  चर्चा चाहती ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, ममता बनर्जी ने 2021-22 के लिए 2,99,688 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया। उन्होंने एक जनवरी से 30 जून तक सभी यात्री परिवहन वाहनों पर रोड टैक्स में छूट देने की भी घोषणा की। वहीं सूत्रों के अनुसार बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा की तबीयत खराब बताई जा रही है।


नेताजी बटालियन की स्थापनाः ममता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की है। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता पुलिस बल में एक नई बटालियन नेताजी बटालियन बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed