फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BSF foils gold smuggling three arrested with 2.75 kg gold worth Rs 1.98 crore

West Bengal: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के सोने के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 05:47 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:47 PM IST
सार

West Bengal: दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी एन. के. पांडे ने बताया कि 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने खुफिया जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से खेती कर वापस आ रहे संदिग्ध किसानों और उनकी साइकिलों की तलाशी ली। इस दौरान जवानों ने तीन भारतीय किसानों से 15 सोने के बिस्कुट और सोने की आठ सोने के टुकड़े बरामद किए।

विज्ञापन
West Bengal: BSF foils gold smuggling three arrested with 2.75 kg gold worth Rs 1.98 crore
बीएसएफ ने गिरफ्तार किए सोने के तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत की 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने सोने की बड़ी तस्करी को विफल कर दिया। जवानों ने 15 सोने के बिस्कुटों और आठ सोने के टुकड़ों के साथ तीन किसानों को गिरफ्तार किया। किसान इन्हें साइकिल के फ्रेम में छुपा कर बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से लाने की फिराक में थे। जब्त सोने का  कुल वजन 2.75 किलो है और अनुमानित बाजार मूल्य 1,98,000,00 रुपए है।

विज्ञापन


दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी और डीआईजी एन. के. पांडे ने बताया कि मंगलवार को 73वीं बटालियन की सीमा चौकी इंडिया वन के जवानों ने खुफिया जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से खेती कर वापस आ रहे संदिग्ध किसानों और उनकी साइकिलों की तलाशी ली। इस दौरान जवानों ने तीन भारतीय किसानों से 15 सोने के बिस्कुट और सोने की आठ सोने के टुकड़े बरामद किए। ये सब साइकिलों के फ्रेम में छुपाए गए थे।
विज्ञापन


पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बांग्लादेश के राजशाही के ग्राम बुध पारा के किसी अज्ञात बांग्लादेशी नागरिक से सोने की खेप लेने के बाद एक साइकिल के फ्रेम में 12 सोने के टुकड़े और दूसरी साइकिल के फ्रेम के अंदर 11 सोने के टुकड़े छुपा दिए। उन्हें यह खेप किसी अज्ञात बस कंडक्टर को सौंपना था, जो खेप लेने के लिए सेखपारा क्षेत्र में शाम को आने वाला था। खेप की डिलीवरी के बाद प्रति सोने के टुकड़े पर 500 रुपए देने का आश्वासन दिया गया था। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। सफल ऑपरेशन पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी नीलोत्पल कुमार पांडे ने जवानों की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed