फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BJP woman worker dies, seven others injured in Nandigram before voting; Accusation on TMC

WB: मतदान से पहले नंदीग्राम में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत पर बवाल; सुरक्षा बलों को करना पड़ा लाठीचार्ज

Thu, 23 May 2024 12:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 12:49 PM IST
सार

पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है।

विज्ञापन
West Bengal: BJP woman worker dies, seven others injured in Nandigram before voting; Accusation on TMC
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के टायर जला दिए। सड़कें जाम कर दीं और दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच मामला इतना बिगड़ गया कि हालात काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोनाचूरा गांव में भाजपा की 38 वर्षीय कार्यकर्ता रथिरानी अरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुर्गों ने हत्या कर दी है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया कि पार्टी ने पहले नंदीग्राम में बंद का आह्वान किया था, लेकिन बाद में इस फैसले को वापस ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अरी की हत्या कर दी थी और कुछ लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा के जिला महासचिव मेघनाद पॉल ने बताया कि अरी और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को कल रात एक स्थानीय मतदान केंद्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन टीएमसी समर्थित अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अरी की हत्या कर दी गई और अन्य लोगों को घायल कर दिया गया। कथित तौर पर घायल हुए सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसे कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह सब टीएमसी की धोखाधड़ी है। वे पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम में डर का माहौल चाहते हैं, ताकि मतदाता कदम न उठाएं। वोट करने के लिए न निकलें। इससे टीएमसी को फायदा होगा और वे यही प्रयास कर रहे हैं। मैं जनता से आग्रह करता हूं कि वे टीएमसी की साजिश में न फंसें और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में बाहर आएं।

नंदीग्राम के तृणमूल कांग्रेस नेता स्वदेश दास ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि मृतक महिला का कुछ पारिवारिक विवाद था और हो सकता है इसी कारण से उसकी हत्या की गई हो। जिला पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में जांच चल रही है।

बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर सहित जंगलमहल के जिलों की आठ सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। उससे पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गर्मा गया है।

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed