फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: BJP's Arjun Singh alleges shots fired, crude bombs hurled outside his house

West Bengal: भाजपा नेता अर्जुन सिंह का दावा- घर के बाहर हुई गोलीबारी, देसी बम भी फेंके गए

Tue, 30 Sep 2025 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Sep 2025 03:33 PM IST
सार

West Bengal: भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि भाटपारा स्थित उनके घर के बाहर देर रात गोलीबारी और बमबारी की गई और एक कार को क्षति पहुंचाई गई। उन्होंने इसे पूर्व नियोजित हमला बताया और दावा किया कि पुलिस मौके से भाग रही थी। 

विज्ञापन
West Bengal: BJP's Arjun Singh alleges shots fired, crude bombs hurled outside his house
भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी - फोटो : एक्स/अर्जुन सिंह

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई, देसी बम फेंके गए और एक कार में तोड़फोड़ भी की गई। अर्जुन सिंह ने बताया किघटना रात करीब साढ़े बारह बजे हुई, जब वह टीवी देख रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने बताया, मैं टीवी देख रहा था, तभी बाहर अचानक हंगामे की आवाज सुनाई दी। बम फेंके गए और गोलियां चलीं। मेरे पास इसका वीडियो भी है। जब मैं बाहर निकला सब लोग निकल चुके थे। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: करूर भगदड़: 'रैली के लिए मांगी थी अनुमति, नियमों के अनुसार ही आयोजित हुआ था कार्यक्रम', टीवीके के वकील का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने यह भी दावा किया कि हमले के वक्त पुलिस भी मौके से भाग रही थी। उन्होंने कहा, इन गरीब पुलिसवालों की हालत बहुत खराब है। अगर जवाबी हमला होता तो किसी की भी जान जा सकती थी। यह पूरी तरह से पूर्व नियोजित हमला था। उन्होंने इस घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया। 
 

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जगदल से विधायक सोमनाथ श्याम ने इन आरोपों को खारिज किया और दावा किया कि इलाके में हिंसा के लिए अर्जुन सिंह खुद ही जिम्मेदार हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed