फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal bjp president sukanta majumdar meet with pm modi with family talk about panchayat election

PM Modi: बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने परिवार समेत पीएम मोदी से की मुलाकात, बेटी को दुलार करते दिखे प्रधानमंत्री

Tue, 25 Jul 2023 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 25 Jul 2023 03:01 PM IST
सार

बंगाल भाजपा अध्यक्ष की प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सुकांत मजूमदार की छोटी बेटी को दुलार करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
west bengal bjp president sukanta majumdar meet with pm modi with family talk about panchayat election
पीएम मोदी से परिवार के साथ मिलते सुकांत मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को परिवार समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सुकांत मजूमदार की पत्नी और बेटियां भी मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद सुकांत मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री से बंगाल के पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने बंगाल में हिंसा के बावजूद पंचायत चुनाव में इतनी सीटें जीतने की तारीफ की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर की बातचीत
बंगाल भाजपा अध्यक्ष की प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सुकांत मजूमदार की छोटी बेटी को दुलार करते दिख रहे हैं। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव और हिंसा को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने इस बात की भी तारीफ की कि राज्य में भारी हिंसा के बावजूद भाजपा पंचायत चुनाव में इतनी सीटें जीतने में सफल रही।  
विज्ञापन

 
ऐसा रहा बंगाल पंचायत चुनाव का नतीजा
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे जारी किए गए हैं। इन नतीजों में तृणमूल कांग्रेस का ही दबदबा नजर आ रहा है। बता दें कि राज्य की सभी 20 जिला परिषदों में टीएमसी ने जीत दर्ज की है। वहीं पंचायत चुनाव की करीब 80 फीसदी सीटें टीएमसी के खाते में गई हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी होते हुए भी भाजपा को सिर्फ 230 पंचायत में ही जीत मिली है। राज्य की 3317 ग्राम पंचायतों में से 2641 पंचायतों में टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं 341 पंचायत समितियों में से 313 में टीएमसी ने जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली भाजपा, एक भी जिला परिषद सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed