फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal bjp mla biman ghosh writes letter to union home minister seeking intervane rama navami violance

West Bengal: हिंसा के बीच भाजपा विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, बंगाल में केंद्रीय बल भेजने की मांग

Mon, 03 Apr 2023 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Apr 2023 09:44 AM IST
सार

हुगली जिले की पुरसुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष ने प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं।

विज्ञापन
west bengal bjp mla biman ghosh writes letter to union home minister seeking intervane rama navami violance
पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग उठी है। हुगली जिले की पुरसुराह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिमान घोष ने प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में भाजपा विधायक ने बंगाल में जारी हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने और प्रदेश में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है। 

विज्ञापन


पत्र में कही ये बातें
राज्यपाल सीवी आनंद बोस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में भाजपा विधायक ने हुगली में रामनवमी की शोभा यात्रा पर सुनियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने शोभा यात्रा पर पथराव किया और तलवारों और बमों से हमला किया। आरोप है कि पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही और पुलिस की मौजूदगी में शोभा यात्रा में शामिल लोगों को पीटा गया। भाजपा विधायक ने ये भी दावा किया कि हिंसा से प्रभावित लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है। भाजपा विधायक ने जल्द से जल्द हिंसा प्रभावित इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती करने की मांग की है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Bengal: हावड़ा के बाद अब हुगली में हिंसा और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद; भाजपा-TMC ने एक-दूसरे को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हुगली में हिंसा
बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी। रविवार को इस हिंसा ने बंगाल के हुगली जिले को भी अपनी चपेट में ले लिया। हुगली में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। हुगली के रिशरा इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसा के दौरान हुए पथराव में भाजपा विधायक बिमान घोष भी घायल हो गए थे। पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed