फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal : bjp leader rajib banerjee arrives at trinamool congress state secretary kunal ghosh residence in kolkata

बंगाल : टीएमसी नेता कुणाल घोष से मिले भाजपा नेता राजीब बनर्जी, सियासी अटकलें तेज

Sat, 12 Jun 2021 08:48 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

भाजपा नेता राजीब बनर्जी की टीएमसी के राज्य सचिव कुणाल घोष के साथ हुई मुलाकात को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
west bengal : bjp leader rajib banerjee arrives at trinamool congress state secretary kunal ghosh residence in kolkata
राजीव बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सियासी घटनाक्रम बदलता जा रहा है। भाजपा नेता मुकुल रॉय भाजपा को छोड़कर अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ टीएमसी में वापसी कर चुके हैं। अब भाजपा नेता राजीब बनर्जी की टीएमसी के राज्य सचिव कुणाल घोष के साथ हुई मुलाकात को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजीब ने शनिवार को टीएमसी के राज्य सचिव कुणाल घोष के कोलकाता स्थित घर जाकर मुलाकात की और इसके बाद सियासी अटकलें तेज हैं। बता दें कि राजीब टीएमसी से विधायक रह चुके हैं। बहरहाल, कुणाल घोष ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।
विज्ञापन


वहीं राजीब बनर्जी ने कहा है कि वह अभी बीजेपी में ही हैं और टीएमसी में जाने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हालांकि, ममता सरकार में पूर्व में वन मंत्री रहे बनर्जी पहले भी कई संकेत दे चुके हैं कि वह जल्द ही पुरानी पार्टी में लौट सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले टीएमसी छोड़कर भगवा दल में आए राजीब बनर्जी दोमजुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खास बात यह है कि एक दिन पहले ही मुकुल रॉय बीजेपी को छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए हैं। मुकुल रॉय ने टीएमसी में जाने के बाद कहा था कि पश्चिम बंगाल में जो स्थिति है उसमें बीजेपी में कोई नेता नहीं रहेगा। साल 2017 में टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए मुकुल रॉय को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

लेकिन माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी का कद बढ़ने से वह नाराज थे। घर वापसी पर मुकुल का स्वागत करते हुए टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी से जब यह पूछा गया था कि क्या और नेता बीजेपी से टीएमसी में वापस आएंगे तो उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में इसकी जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मंगलवार को हुई पार्टी की बैठक में मुकुल रॉय और राजीव बनर्जी ने हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद से ही उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि चुनाव बाद भड़की हिंसा की वजह से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाना यह जनादेश का अपमान होगा। 


सब्यसाची दत्ता बोले- बीजेपी में ही रहूंगा
उधर, टीएमसी में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए सब्यसाची दत्ता ने कहा है कि वह बीजेपी में ही रहेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह कयासबाजी है। ना तो टीएमसी के किसी नेता ने कहा है कि मैं उनकी पार्टी में जा रहा हूं ना ही मैंने कहा है कि मैं टीएमसी में जा रहा हूं। मैं बीजेपी के साथ हूं और इस तरह का कोई प्लान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed