{"_id":"608541919ec6d223ba0d1c7f","slug":"west-bengal-bjp-leader-babul-supriyo-got-corona-positive-second-time-will-not-be-able-to-vote-in-asansol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए बाबुल सुप्रियो, आसनसोल में नहीं कर पाएंगे मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुसीबत: दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए बाबुल सुप्रियो, आसनसोल में नहीं कर पाएंगे मतदान
Sun, 25 Apr 2021 03:46 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:46 PM IST
सार
- बाबुल सुप्रियो ने बताया कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में वह 26 अप्रैल को आसनसोल में मतदान नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार में मंत्री और पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। बाबुल सुप्रियो ने बताया कि वह और उनकी पत्नी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में वह 26 अप्रैल को आसनसोल में मतदान नहीं कर पाएंगे। बता दें कि सुप्रियो दूसरी बार इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह मानसिक रूप से आसनसोल क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के साथ रहेंगे। वहीं, घर से ही स्थिति पर नजर रखेंगे। सुप्रियो ने ट्वीट किया, 'मैं और मेरी पत्नी दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं। मैं दूसरी बार संक्रमित हो गया। बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर पाऊंगा। 26 अप्रैल के चुनाव में मेरा वहां सड़कों पर होना भी जरूरी था, जहां 'हताश' तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान में खलल डालने के लिए पहले ही अपने आतंक तंत्र को काम पर लगा दिया है।'
विज्ञापन
भाजपा नेता ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हालांकि, टीएमसी आतंक तंत्र, जिनसे मैं 2014 से सही ढंग से निपट रहा हूं, वे ज्यादा खुश न हों, क्योंकि मैं अपने कमरे से अपनी ड्यूटी करूंगा और वहां नौ की नौ सीट जीतने के लिए हरसंभव तरीके से अपने प्रत्याशियों के साथ मानसिक रूप से मौजूद रहूंगा।' बता दें कि आसनसोल से दो बार सांसद रहे सुप्रियो इस बार टॉलीगंज से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां मतदान पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन