फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP issues notices to two leaders for anti-party activities

पश्चिम बंगाल: भाजपा के दो नेताओं को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया

Mon, 24 Jan 2022 06:51 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jan 2022 06:51 AM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP issues notices to two leaders for anti-party activities
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व ने पार्टी के दो नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें एक जॉय प्रकाश मजूमदार और दूसरे नेता रितेश तिवारी हैं, जो लगातार भाजपा में रहकर 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' में शामिल रहे हैं।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने दोनों नेताओं को यह बताने को कहा गया है कि अनुशासनहीनता के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। कार्यालय सचिव प्रणमय रॉय द्वारा हस्ताक्षरित और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार द्वारा अनुमोदित पत्र में लिखा गया है कि दोनों लंबे समय के नेता- जॉय प्रकाश मजूमदार और रितेश तिवारी पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे, जिसे अनुशासन का घोर उल्लंघन माना गया है। दोनों नेताओं से 15 दिन के अंदर कारण बताने को कहा गया है और पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हाल ही में कोलकाता में भाजपा के कई असंतुष्ट नेताओं ने एक बैठक की थी, जिसमें जॉय प्रकाश मजूमदार और रितेश तिवारी भी शामिल थे। यह बैठक शांतनु टैगौर के नेतृत्व में हुई थी। इसके अलावा तिवारी, तुषार मुखोपाध्याय और देबाशीष मित्रा भी बैठक में शामिल हुए थे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जॉय प्रकाश मजूमदार को पार्टी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राज्य नेतृत्व ने मीडिया में पार्टी विरोधी टिप्पणी का हवाला देते हुए रविवार दोपहर उनके खिलाफ ये नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया कि राज्य इकाई उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है, यदि वे संतोषजनक जवाब देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें निकाला भी जा सकता है।बैठक के ठीक बाद भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती ने 10 बागी नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी के बुनियादी प्रोटोकॉल और अनुशासन को तोड़ने पर केंद्रीय नेतृत्व के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी के सूत्रों ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी राज्य इकाई को आश्वासन दिया है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed