फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP chief Sukanta Majumdat says no one becomes seasoned overnight on comment of Dilip Ghosh news in Hindi

पश्चिम बंगाल: दिलीप घोष के बयान पर राज्य भाजपा प्रमुख की टिप्पणी, बोले- कोई भी रातों-रात अनुभवी नहीं हो जाता

Sun, 24 Apr 2022 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Apr 2022 11:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में उप चुनावों में भाजपा की हालिया हार के बाद पार्टी की राज्य इकाई में आंतरिक कलह की खबरें सामने आई हैं। बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को सब पर ध्यान देना चाहिए और अनुभवी नेताओं को दरकिनार नहीं करना चाहिए। घोष की टिप्पणी पर अब मजूमदार ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
West Bengal BJP chief Sukanta Majumdat says no one becomes seasoned overnight on comment of Dilip Ghosh news in Hindi
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह थमती हुई दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कुछ दिनों पहले भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को इस पद के लिए तुलनात्मक रूप से नया बताया था। वहीं, रविवार को मजूमदार ने कहा कि रातों-रात कोई अनुभवी नहीं हो जाता है। 

विज्ञापन


उत्तर बंगाल में बलूरघाट से सांसद मजूमदार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जब कोई पद दिया जाता तो उस समय वह उसके लिए नया होता है। उन्होंने आगे कहा कि जब 2015 में जब दिलीप घोष को पहली बार राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था, तब वह भी इस पद के लिए नए ही थे।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में घोष ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पद के लिए नए होने का मतलब यह था कि मजूमदार पार्टी कार्यकर्ताओं में  नए नजरिए का संचार कर सकेंगे और इसके साथ ही राज्य में भाजपा को बहुआयामी नेतृत्व प्रदान कर सकेंगे। सुकांत मजूमदार को पार्टी ने पिछले साल सितंबर में बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इस मामले पर टिप्पणी करने से बचते रहे मजूमदार ने रविवार को कहा, 'दिलीप दा (दिलीप घोष) वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि जब भी कोई पहली बार पद संभालता है तो वह उसके लिए नया ही होता है। जब दिलीप दा को पहली बार यह पद दिया गया था तब वह भी नए ही थे। ऐसा हर पद पाने वाले के साथ होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed