{"_id":"5c6b4629bdec22738442b79d","slug":"west-bengal-bjp-chief-raises-questions-on-arrest-of-party-leader-in-kidnapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने अपहरण मामले में पार्टी नेता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने अपहरण मामले में पार्टी नेता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया
Tue, 19 Feb 2019 05:26 AM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 19 Feb 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने सोमवार को आश्चर्य जताया कि क्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता सुप्रभात बत्याब्याल की बेटी के अपहरण मामले में जांच और इस संबंध में भाजपा नेता की गिरफ्तारी को प्रभावित किया है। उत्तर दिनाजपुर से युवती के शनिवार को बरामद होने के बाद बत्याब्याल और दो अन्य लोगों को बीरभूम जिले से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
घोष ने कहा कि हमें आशा थी कि सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। लेकिन हमारे तमाम सवाल हैं, क्योंकि पहले हमने देखा है कि कैसे तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार ने जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया। हमें संदेह है कि क्या इस मामले में भी जांच को प्रभावित किया गया है।
विज्ञापन