फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal BJP candidate for Karimpur bypoll manhandled and kicked allegedly by TMC workers

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पीटा, सामने आया वीडियो

Mon, 25 Nov 2019 01:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमपुर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 25 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
West Bengal BJP candidate for Karimpur bypoll manhandled and kicked allegedly by TMC workers
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार की पिटाई की - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर सोमवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और करीमपुर विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार जॉय प्रकाश मजूमदार के साथ नदिया जिले के फीपुलखोला इलाके में सोमवार को मतदान केंद्र में दाखिल होते समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट की। वीडियो में कुछ लोग मजूमदार के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन




उन्होंने तृणमूल के गुंडों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जख्म भर जाएंगे लेकिन यह घटना पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के अंत का स्पष्ट संकेत है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ता फर्जी मतदाता थे जो मतदान को बाधित करने के इरादे से वहां इकट्ठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष मजूमदार ने कहा, 'यह मुझे हताश नहीं करेगा और मैं हर मतदान केन्द्र पर जाना जारी रखूंगा। मैंने निर्वाचन आयोग से भी इसकी शिकायत की है।' मजूमदार के इन आरोपों को निराधार बताते हुए तृणमूल की नदिया जिला इकाई ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उनपर हमला किया क्योंकि वे उनके द्वारा चुनावी माहौल खराब किए जाने से नाराज थे।

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने मामले पर रिपोर्ट मांगी है। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया। करीमपुर के अलावा यहां खड़गपुर सदर और कालियागंज में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद करीमपुर सीट खाली हो गई थी।


खड़गपुर सदर के विधायक के भी इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जबकि कालियागंज के कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 801 मतदान केंद्रो में मतदान जारी है। उपचुनाव के नतीजे 28 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि करीमपुर विधानसभा क्षेत्र में जब भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जॉय प्रकाश मजूमदार मतदान केंद्र पर पहुंचे तो राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वापस जाओ के नारे लगाए। पुलिस ने भीड़ को तितर-भितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने मजूमदार पर शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed