West Bengal: भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला, कई राउंड फायरिंग; सीआईएसएफ जवान घायल
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि 'मेरे घर के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं। ये साफ है कि राज्य से टीएमसी का सफाया हो रहा है, ऐसे में वे राज्य में डर फैलाना चाहते हैं। इस हमले में स्थानीय पार्षद के बेटे समेत 10-15 जिहादी शामिल हैं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर और ऑफिस पर शुक्रवार सुबह बमों से हमला और कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें सांसद के पैर में गोली के छर्रा लगने और एक सीआईएसएफ जवान के घायल होने की खबर है। अर्जुन सिंह ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पूरे माले को लेकर सियासत भी गरमा गई है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में बैरकपुर से भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के कार्यालय सह आवास पर शुक्रवार सुबह देशी बमों से हमला किया गया। इसके साथ कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। अर्जुन सिंह का दावा है कि उनके पैर में भी एक छर्रा लगा है।
हमले का मकसद मेरी हत्याः अर्जुन
अर्जुन सिंह ने कहा कि उनकी हत्या के मकसद से ये हमले किए गए। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 बम फेंके गए और एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई। धमाके की आवाज सुनकर जब वे घर से बाहर निकले, उसी दौरान अचानक एक छर्रा उनके पैर में लग गया। उन्होंने दावा किया कि एक सीआईएसएफ जवान के पैर में भी चोट लगी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अर्जुन सिंह के घर पर इस तरह से बम फेंककर हमला किया गया है। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है। 2021 में इसी तरह से उनके इसी घर पर तीन देसी बम फेंके गए थे।
पुलिस मूक दर्शक बनी रहीः अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तब एनआईए मामलों में आरोपी और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में और स्थानीय पुलिस की निगरानी में कई जिहादियों और गुंडों ने मेरे कार्यालय-सह-निवास 'मजदूर भवन' पर हमला कर दिया।' उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके, एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली बन गई है। शर्मनाक!'
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Arjun Singh, BJP leader says, "It was a plan to attack outside my residence. Police were also involved in this. There is a probability that some police officials may not be involved as they were being beaten. Bombs were hurdled and bullets… pic.twitter.com/tkMmY8Y6hc
— ANI (@ANI) October 4, 2024
'पुलिस भी हमले में शामिल'
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित घर पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। अर्जुन सिंह ने कहा कि 'मेरे घर पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पुलिस भी इसमें शामिल थी। ऐसा हो सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी इसमें शामिल न हो क्योंकि पुलिसकर्मियों को पीटा गया था। मेरे घर के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं। ये साफ है कि राज्य से टीएमसी का सफाया हो रहा है, ऐसे में वे राज्य में डर फैलाना चाहते हैं। इस हमले में स्थानीय पार्षद के बेटे समेत 10-15 जिहादी शामिल हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.