फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Polls 2021: TMC releases audio clip, alleges BJP Mukul Roy was planning to influence EC

बंगाल में ऑडियो वॉर: ममता के बाद अब भाजपा नेता मुकुल रॉय का टेप जारी

Sun, 28 Mar 2021 10:03 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 28 Mar 2021 10:03 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता मुकुल रॉय का एक कथित ऑडियो जारी किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि रॉय चुनाव आयोग को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को भाजपा नेता ने सीएम ममता बनर्जी का कथित ऑडियो जारी किया था।

विज्ञापन
West Bengal Assembly Polls 2021: TMC releases audio clip, alleges BJP Mukul Roy was planning to influence EC
मुकुल रॉय - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेता मुकुल रॉय का एक कथित ऑडियो जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया है कि रॉय चुनाव आयोग को प्रभावित करने की बात कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार को भाजपा नेता ने सीएम ममता बनर्जी का कथित ऑडियो जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप के हवाले से कहा कि इसमें मुकुल रॉय और शिशिर बाजोरिया बात कर रहे हैं। मुकुल रॉय बाजोरिया से कहते हैं कि उन्हें चुनाव आयोग से संपर्क करके नियमों को बदलने की मांग करनी चाहिए, ताकि बाहरी लोगों को भी बूथ एजेंट बनने दिया जा सके। केवल स्थानीय लोगों को ही भाजपा का बूथ एजेंट न बनाया जाए, बीजेपी हर बूथ पर एजेंट देने में सक्षम है।

विज्ञापन


ममता दिवालिया हो चुकी हैं- सुवेंदु अधिकारी
बता दें कि नंदीग्राम में भाजपा नेता प्रलय पाल ने एक दावा किया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें खुद फोन किया था और टीएमसी जीत दिलाने में मदद करने को कहा था, जहां से उनके पूर्व सहयोगी सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं। ममता बनर्जी के कथित ऑडियो जारी होने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता दिवालिया हो चुकी हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शनिवार को कई जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच पहले चरण का मतदान समाप्त हुआ। पहले चरण में 79.79 फीसदी वोटिंग हुई।

विज्ञापन


पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा, 10 लोग गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने कहा कि राज्य में शनिवार को विधानभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान दो निर्वाचन क्षेत्रों में हुई हिंसक घटनाओं में कथित रूप से शामिल कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सलबोनी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां कथित रूप से सत्तारूढ़ टीएमसी के समर्थकों ने माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष के साथ धक्का-मुक्की कर उनकी कार पर पथराव किया था।वहीं पूर्वी मेदिनीपुर के कांठी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जहां कथित रूप से टीएमसी के समर्थकों ने भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी के छोटे भाई सोमेंदू पर हमला किया और उनकी कार क्षतिग्रस्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed