{"_id":"62a718713067fc286134291d","slug":"west-bengal-assembly-passes-bill-to-to-replace-governor-with-cm-as-head-of-state-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: राज्यपाल धनखड़ की जगह सीएम ममता होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, विधानसभा ने पास किया विधेयक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: राज्यपाल धनखड़ की जगह सीएम ममता होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, विधानसभा ने पास किया विधेयक
Mon, 13 Jun 2022 05:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 13 Jun 2022 05:03 PM IST
सार
बंगाल में सीएम ममता और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद नया नहीं है। कई मुद्दों पर दोनों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इस मामले के बाद यह हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य विश्विविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की छुट्टी जल्द हो सकती है। इसके लिए आज यानी सोमवार को बंगाल विधानसभा ने राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए पेश किए गए विधेयक पर मुहर लगा दी है। बंगाल विधानसभा के इस कदम के बाद अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ को इस विधेयक पर अंतिम फैसला लेना है।
विज्ञापन
राज्यपाल को 'अतिथि' या 'विजिटर' के तौर पर भी हटाने की तैयारी कर रही सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों में 'अतिथि' या 'विजिटर' के तौर पर हटाने के लिए कानून में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना इस पद पर राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की है।
विज्ञापन
सीएम और राज्यपाल के बीच टकराव
बंगाल में सीएम ममता और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद नया नहीं है। कई मुद्दों पर दोनों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। ममता राज्यपाल पर सीधे केंद्र के आदेश थोपने का आरोप लगाती हैं। वहीं, राज्यपाल कहते हैं कि वह जो भी कार्य करते हैं वह संविधान के मुताबिक होता है। चाहे बात विधानसभा का सत्र बुलाने की हो या किसी नए विधायक को शपथ दिलाने की, बंगाल में तकरीबन हर मामले पर सियासी विवाद पैदा हो जाता है। चुनाव बाद राज्य में में हुई हिंसा को लेकर भी सीएम और राज्यपाल में टकराव हुआ था।
विज्ञापन