फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Elections 2021: CM Mamta Banerjee x-ray done, doctors are keeping an eye on her situation

बंगाल की सियासत: सीएम ममता का हुआ एक्सरे, अभिषेक ने कहा- दो मई को जनता दिखाएगी ताकत

Thu, 11 Mar 2021 07:43 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Thu, 11 Mar 2021 07:43 AM IST
सार

  • राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है
  • उनकी चोट का आकलन करने के बाद उपचार का अगला कदम तय किया जाएगा

विज्ञापन
West Bengal Assembly Elections 2021: CM Mamta Banerjee x-ray done, doctors are keeping an eye on her situation
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया। डाक्टरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इसी परिसर के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई के लिए ले जाया गया। बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े इन डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बायें पैर का एक्स-रे किया गया। हम एमआरआई भी करना चाहते थे। उन्हें दाएं कंधे, गले, हाथ पर चोट आई है। घटना के बाद से उन्होंने सीने में दर्द, बेचैनी की शिकायत भी की है। 
विज्ञापन

 



उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है। 

राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गयीं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है। 

अभिषेक ने कहा- जनता देगी जवाब
उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सीएम ममता बनर्जी की तस्वीर ट्वीट कर कहा- भाजपा, अब 2 मई रविवार को बंगाल की जनता की ताकत देखने के लिए तैयार रहना। 
 
वहीं, प. बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि हम कल चुनाव आयोग के समक्ष जाकर उनसे अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।  

ममता ने कहा, मुझे धक्का दिया गया
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके एक पैर में चोट आई है। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसके बावजूद इस घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में है।

ममता ने कहा, मैं एक मंदिर में पूजा के लिए गई थी। मैं कार के खुले गेट के साथ खड़ी थी। कुछ लोग मेरी कार के आसपास आए और कार के दरवाजे के गेट को धक्का दिया और उससे मेरे पैर में चोट लग गई। ममता का दावा है कि चोट लगने के कारण उनका एक पैर सूज गया, जिसके बाद उन्हें बुखार जैसा महसूस हुआ।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed