फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly elections 2021 BJP National Vice President Mukul Roy gets Z category security

पश्चिम बंगाल चुनाव: मुकुल रॉय को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा, चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

Wed, 24 Mar 2021 11:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Mar 2021 11:57 PM IST
सार

  • तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मुकुल रॉय को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा।
  • पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा, बेटे को भी दिया टिकट।

विज्ञापन
West Bengal Assembly elections 2021 BJP National Vice President Mukul Roy gets Z category security
मुकुल रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की वाई प्लस की सुरक्षा को अपग्रेड कर उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इससे पहले टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी को भी इस कैटेगरी की सुरक्षा मिल चुकी है। कुछ दिन पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को वाइ प्लस की सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मुकुल रॉय को भाजपा ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने मुकुल रॉय के अलावा उनके बेटे पर भी विश्वास जताया है। मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु राय को बीजपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस को अलविदा कहा था और भाजपा में शामिल हुए थे। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता मुकुल रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव 27 मार्च हो होगा। इस बीच बंगाल में चुनावी हिंसा ने फिर से जोर पकड़ लिया है। राज्य में आए दिन भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत हो रही है। इसका आरोप भी भाजपा और टीएमसी एक दूसरे पर लगा रहे हैं। बुधवार को कूचबिहार के में भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव बरामद किया गया, इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा। इस दौरान पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के चुनाव में भी 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और नतीजे दो मई को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed