{"_id":"608e3b75d13ca21e1f6ad4fa","slug":"west-bengal-assembly-election-results-2021-bjp-leader-kailash-vijayvargiya-said-too-early-to-say-anything-tmc-gains-lead-in-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : रुझानों में टीएमसी को बढ़त, भाजपा नेता विजयवर्गीय बोले- अभी कुछ कहना जल्दबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : रुझानों में टीएमसी को बढ़त, भाजपा नेता विजयवर्गीय बोले- अभी कुछ कहना जल्दबाजी
Sun, 02 May 2021 11:11 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 02 May 2021 11:11 AM IST
सार
रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार राउंड काफी ज्यादा हैं इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां (नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय।
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी जीत के दावे कर रही हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार राउंड काफी ज्यादा हैं इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां (नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी। उन्होंंने कहा कि हमने 3 से शुरुआत की थी और चुनौती दी गई थी कि हमें 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी, पर हमने उस निशान को पार कर लिया है। हम जादूई आंकड़े को भी पार कर लेंगे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को भरोसा जताया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतने वाली भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है।
बता दें कि सुबह साढ़े 10 बजे तक 156 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 101 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली थी, जबकि भाजपा केवल 53 सीटों पर आगे चल रही थी। मतगणना के शुरुआती चरणों में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।
उन्होंने कहा कि डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने वालों को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आतंकित किया हुआ था... हमारा आकलन है कि डाक मत मत्रों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है।
Too early to say anything because there are so many rounds. Situation will be clear only by evening. We had started from 3 & were challenged that we won't get even 100, we have crossed that mark. We will cross the magic number too: Kailash Vijayvargiya, BJP#WestBengalPolls pic.twitter.com/ZS5LmrGcNF
— ANI (@ANI) May 2, 2021
पहले चरण में आए रुझानों को देखें तो ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा सकती हैं। बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी, जबकि आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। बंगाल में चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक 240 से ज्यादा सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं और टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।