फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election babul supriyo delete his tweet regarding chief minister mamata benerjee

'बेटी पराया धन होती है, विदा कर देंगे', बाबुल सुप्रियो के ट्वीट पर मचा बवाल तो किया डिलीट

Sun, 28 Feb 2021 03:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
west bengal assembly election babul supriyo delete his tweet regarding chief minister mamata benerjee
बाबुल सुप्रियो (फाइल)

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया, जिसे बाद में उन्होंने खुद डिलीट कर दिया। 

विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था कि बेटी पराया धन होती। इस बार विदा कर देंगे। बाबुल सुप्रियो ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ऊपर ममता बनर्जी की फोटो लगी थी और उस पर लिखा था मैं बंगाल की बेटी हूं। इस तस्वीर के नीचे अमित शाह की फोटो लगी है और लिखा है इस बार विदा कर देंगे। 
विज्ञापन


ट्वीट को शेयर करते हुए बाबुल सुप्रियो ने बताया कि यह मीम भाजपा की आसनसोल जिला यूनिट ने किया था। वहीं इस मीम को शेयर करते हुए बाबुल सुप्रियो ने लिखा कि कर ही देंगे इस बार विदा। बाबुल सुप्रियो ने भले ही ममता बनर्जी पर तंज कसने के चलते ये मीम शेयर किया हो लेकिन ये ट्वीट केंद्रीय मंत्री पर ही भारी पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल की महिला और बाल कल्याण मंत्री डॉक्टर शशि पंजा ने बाबुल सुप्रियो को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मुझे देश में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जनप्रतिनिधि ही इस तरह की पितृसत्तात्मक बातें करेंगे तो क्या होगा। 

टीएमसी के समर्थकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसके बाद बाबुल सुप्रियो ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके अलावा ट्विटर पर बाबुल सुप्रियो की पोस्ट के खिलाफ #BanglaNijerMeyekeiChay ट्रेंड करने लगा। इसका मतलब है कि बंगाल अपनी बेटी ही चाहता है। 

बता दें कि ममता बनर्जी ने खुद को बंगाल की बेटी बताते हुए विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed