{"_id":"69847f465728c4d7ed0d0aaf","slug":"west-bengal-assembly-election-2026-congress-to-go-solo-in-bengal-polls-contest-all-294-seats-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Polls: TMC के बाद कांग्रेस भी अकेले लड़ेगी चुनाव, 294 सीटों पर ममता के उम्मीदवारों से सीधा मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Polls: TMC के बाद कांग्रेस भी अकेले लड़ेगी चुनाव, 294 सीटों पर ममता के उम्मीदवारों से सीधा मुकाबला
Thu, 05 Feb 2026 05:01 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 05:01 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। ममता बनर्जी के बाद अब कांग्रेस ने भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पार्टी राज्य की सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
West Bengal Assembly Election 2026: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना रास्ता अलग कर लिया है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
यह अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित 10, राजाजी मार्ग आवास पर हुई। इस बैठक में खरगे के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। साथ ही, पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार भी शामिल हुए।
सभी 294 सीटों पर अकेले लड़ेगी कांग्रेस
बैठक के बाद पार्टी प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा हुई। यह चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। मीर ने कहा, "सभी से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।"
विज्ञापन
पुराने गठबंधन से कार्यकर्ताओं का गिरा था मनोबल
गुलाम अहमद मीर ने यह भी बताया कि अतीत में राज्य में गठबंधन करने से जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा था। उन्होंने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वाम दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।
ममता बनर्जी भी कर चुकी हैं एलान
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एलान किया था कि उनकी पार्टी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है, जिसमें कांग्रेस और टीएमसी दोनों शामिल हैं। इसके बावजूद दोनों पार्टियों ने राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने दिखाया कांग्रेस को 'ठेंगा', कहा- किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी TMC